Weight Loss Program

जीवन की सच्ची उपलब्धि

प्रत्येक मनुष्य इस संसार में सुंदर व महान है, परंतु सही माने में वह किना सुंदर है, कितना सुंदर खजाना उसके ही अंदर छिपा है, इसको बोध उसे नहीं है। इस धरती पर जब-जब महापुरुषों का आगमन हुआ तथा उनका सान्निध्य जिन लोगों को मिला, उन्होंने ही जीवन की सुंदरता का सहीमानों में अहसास किया। इसलिये गुरु की महिमा अनंत बताई गई है।

हर मनुष्य के अंदर ही सुखी होने की जन्मजात इच्छा है। इस इच्छा की पूर्ति के लिये वह जीवन भर मनसा, वाचा, कर्मणा प्रयास करता रहता है, परंतु यह खोज वह बाहर करता है। प्रयास करते-करते जीवन का अंत हो जाता है। परंतु हृदय का प्यासा ही रहता है। भूत व भविष्य की चिंताओं में ही वह रहता है, जब कुछ भी हाथ नहीं लगता तो मनुष्य बेचैन होता है। क्योंकि वह सच्चा सुखद अहसास जिससे सचमुच में हृदय तृप्त होता है न तो भूत में है और न ही भविष्य में, वह तो वर्तमान में है स्वयं अपने आप में विद्यमान है, अपने मन व इंद्रियों के वशीभूत होकर मनुष्य इतना बहिर्मुख हो जाता है कि वह अपने हृदय की पुकार नहीं सुन पाता, उसे यह आभास तक नहीं हो पाता कि वह इस संसार में आखिर क्यों हैं?

गुरु जी कृपा से आज उस सच्चे प्रेम को, उस सुखद अहसास को अनुभव करना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सांसारिक कर्तव्यों को निभाते हुये संभव है चाहे वह किसी भी जाति, वर्ग, धर्म संस्कृति, रूप, रंग का क्यों न हो। बस आवश्यकता है खुले हृदय से, दीन-भाव से, जिज्ञासु भाव से ज्ञानदाता के समक्ष अपनी हार्दिक इच्छा जाहिर करने की।

इस प्रकार जब किसी व्यक्ति के जीवन में अज्ञानता का पर्दा हटता है और ज्ञानदाता की कृपा हो जाती है तो वह अपने जीवन में, सच्चे मानों में इस जीवन के प्रति, ज्ञान के प्रति, ज्ञानदाता के प्रति कृतज्ञ होता है और वास्तव में यही जीवन की सच्ची उपलब्धि है।

��� ��@� � �� हारी और आखिर दीवार पर चढऩे में सफलता मिल ही गई। उससे राजा को प्रेरणा मिली, भीतर का विवेक जागा और उसने सोचा जब इस कीड़े को सफलता मिली तो मैं तो मानव हूं। कोशिश करूं तो अवश्य मेरी भी जीत होगी। वह गुफा से बाहर निकला। उसने बिखरी सेना को एकत्रित किया और सैनिकों में भी आत्मविश्वास जगाया तथा अपना खोया हुआ राज्य पुन: हासिल कर लिया।

 

बहुत से व्यक्ति आत्म-विश्वास को घमंड मानते हैं। यह सरासर गलत है। आत्मविश्वास गुण है- जो आदमी को धीरज प्रदान करता है। घमंड दुर्गुण है- वह आदमी को गिराता है। घमंड व्यक्ति का दुश्मन है, आत्मविश्वास सच्चा मित्र है।